सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students of Neen Naldehra School made an educational tour to Chail.

Solan News: नीन नालदेहरा स्कूल के छात्रों ने किया चायल का शैक्षणिक भ्रमण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

चायल (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीन नालदेहरा के लगभग 40 विद्यार्थियों और 10 शिक्षकों ने प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण मारकंडे के नेतृत्व में चायल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्टोन कुम्भ मंदिर, काली टिब्बा मंदिर सहित अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने चायल में श्रीजी परिवार ट्रस्ट के संस्थापक श्रीहित अभय से शिष्टाचार भेंट की और ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेडिकल कैंप, खेल प्रतियोगिताओं एवं अन्य सामाजिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्य डॉ. रामकृष्ण मारकंडे ने श्रीहित अभय की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें लालपानी स्कूल में अध्यापक रहते हुए आचार्य अभय को पढ़ाने का अवसर भी मिला। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दोपहर का भोजन देवेंद्र वर्मा, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन चायल के संयोजन से उपलब्ध कराया गया। स्कूल प्रशासन ने इस अवसर पर श्रीजी परिवार ट्रस्ट एवं होटल एसोसिएशन चायल का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट के अन्य गणमान्य सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed