{"_id":"69ab27704d7f30471b08aa79","slug":"international-womens-day-programme-at-kandaghat-solan-news-c-176-1-ssml1040-164550-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। बाल विकास परियोजना कंडाघाट ने शुक्रवार को ब्लॉक की ग्राम पंचायत छावशा के मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि के रूप में डॉ. तरनजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं और महिलाओं को शिक्षा, खेल तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रक्षा शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को विभागीय योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम में जीवंतता का अनुभव हुआ। पर्यवेक्षक वंदना शर्मा, सरोज शर्मा, शकुंतला ठाकुर, सुषमा और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ईशान ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
Trending Videos