{"_id":"69baa22cc06d9b94560c3ef5","slug":"industrial-area-baddi-chakka-malpur-road-will-be-made-a-model-road-at-a-cost-of-rs-123-crore-solan-news-c-176-1-ssml1040-165330-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी चक्का-मलपुर मार्ग 1.23 करोड़ से बनेगा मॉडल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी चक्का-मलपुर मार्ग 1.23 करोड़ से बनेगा मॉडल रोड
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉश कॉलोनियों व पंचायत को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर सफर होगा सुगम
इस तीन किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत लंबे समय से बनी हुई है खस्ता
संवाद न्यूज एजेंसी।
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल चक्का-मलपुर रोड अब मॉडल रोड के रूप में विकसित होने जा रहा है। लंबे समय से बदहाल इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए बीबीएनडीए ने 1.23 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत व चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके पूरा होने के बाद रिहायशी कॉलोनियों से लेकर पंचायत क्षेत्र तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।
बीबीएनडीए के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने बताया कि लगभग 3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत पिछले कई महीनों से बेहद जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, धूल, उबड़-खाबड़ हिस्सों और जलभराव की समस्या के चलते स्थानीय लोगों से लेकर उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों तक को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर जहां आवश्यकता होगी, वहां पानी निकासी के लिए पक्की नालियां बनाई जाएंगी, ताकि बरसात के समय जलभराव न हो और सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। विभाग ने लक्ष्य रखा है कि यह कार्य आगामी बरसात से पहले पूरा कर दिया जाएगा, बदहाली के कारण रोजाना जाम, वाहन क्षति व दुर्घटना का खतरा बना रहता था। लोगों द्वारा बार बार शिकायतें दर्ज करवाने के बावजूद काम शुरू नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन्हें बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी ।
Trending Videos