फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   inspection of market

Solan News: होटल, ढाबों और दुकानों की जांच, नहीं मिला कोई नाबालिग

Fri, 31 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट बाजार में बाल श्रम के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। श्रम विभाग सोलन, जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दाड़लाघाट बाजार में बाल श्रम की रोकथाम को लेकर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान होटलों, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी नाबालिग कार्यरत नहीं पाया गया। इस पर टीम ने संतोष व्यक्त करते हुए व्यापारियों की सराहना की।
निरीक्षण दल में सीडब्ल्यूसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, विनोद, कुमारी सपना, ज्योति शर्मा, अनारकली, श्रम निरीक्षक सोलन संतराम वर्मा, डॉ. बालकृष्ण कौंडल, बृजलाल पंवर व बृजमोहन ठाकुर शामिल रहे। टीम ने करीब चार घंटे तक दाड़लाघाट बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों के दस्तावेजों का भी सत्यापन किया। अभियान के दौरान बस अड्डे, स्यार, पीएनबी एटीएम क्षेत्र, जालपा मंदिर मार्केट, कंसवाला रोड मार्केट तथा आईटीआई मार्केट स्थित दुकानों और प्रतिष्ठानों की भी जांच की गई। इस दौरान होटल, ढाबा संचालकों सहित स्थानीय लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के बाद संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के सभागार में पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज गौतम व पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी से मुलाकात कर बच्चों के अधिकारों एवं जागरूकता अभियानों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed