{"_id":"6a6dec318d4a8c685503d0eb","slug":"machine-fine-but-wiring-faulty-krsnaa-lab-tests-in-solan-stalled-again-solan-news-c-176-1-sln1013-175428-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मशीन ठीक, अब वायरिंग खराब<bha>;<\/bha> सोलन में क्रस्ना लैब के टेस्ट फिर अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मशीन ठीक, अब वायरिंग खराब<bha>;</bha> सोलन में क्रस्ना लैब के टेस्ट फिर अटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-फॉलोअप-
परवाणू-चंडीगढ़ भेजे जा रहे सैंपल, कुछ घंटों में मिलने वाली रिपोर्ट के लिए अब दो-तीन दिन इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में तीन दिन पहले मशीन खराब होने के कारण बंद हुए क्रस्ना लैब के सभी जरूरी टेस्ट अभी सामान्य रूप से शुरू नहीं हो पाए हैं। मशीन को ठीक कर दिया गया है, लेकिन अब उससे जुड़ी बिजली की वायरिंग में खराबी आ गई है। इसके चलते मरीजों के ब्लड सैंपल क्रस्ना लैब की ओर से परवाणू और चंडीगढ़ भेजकर जांच करवाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को कुछ राहत तो मिली है, लेकिन रिपोर्ट के लिए दो से तीन दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
मरीज अब अस्पताल की सरकारी लैब में दोपहर 12 बजे तक और इसके बाद क्रस्ना लैब में ब्लड सैंपल दे पा रहे हैं। वहीं, इंटरनेट सर्वर की समस्या भी दूर कर दी गई है। इससे मरीजों को पुराने टेस्ट की रिपोर्ट मिलने लगी है। हालांकि, नए सैंपल की जांच के लिए उन्हें अभी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
आपात स्थिति में निजी लैब का सहारा
क्रस्ना लैब में टेस्ट करने वाली मुख्य मशीन खराब होने के बाद सभी जरूरी जांच प्रभावित हुई थीं। ऐसे में मरीजों को निजी लैब और क्लीनिकों में जाकर हजारों रुपये खर्च कर टेस्ट करवाने पड़ रहे थे। अब सैंपल परवाणू और चंडीगढ़ भेजे जाने से नियमित जांच की सुविधा कुछ हद तक बहाल हुई है। हालांकि, आपात स्थिति में तुरंत ब्लड रिपोर्ट की जरूरत पड़ने पर मरीजों को अभी भी निजी लैब का रुख करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
क्रस्ना लैब के कर्मचारियों के अनुसार मशीन को पूरी तरह ठीक कर दिया गया है, लेकिन इससे जुड़ी बिजली की लाइन खराब होने के कारण इसे अभी शुरू नहीं किया जा सका है। वायरिंग ठीक होने के बाद मशीन को दोबारा चालू कर दिया जाएगा।
जल्द मिलेगी सुविधा, काम जारी
क्रस्ना लैब में तीन दिन पहले खराब हुई मशीन को पूरी तरह ठीक कर दिया है। अब इससे जुड़ी बिजली के तार में खराबी आई है। इसे ठीक करवाने का काम भी जारी है। सभी समस्याओं का समाधान होने के बाद मशीन दोबारा शुरू कर दी जाएगी। इससे मरीजों को जल्द सभी जरूरी ब्लड टेस्ट की सुविधा मिल सकेगी।
- राजेश वर्मा, प्रभारी, क्रस्ना लैब, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
मरीजों की सुविधा के लिए निर्देश
मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से सरकारी लैब में अधिक से अधिक मरीजों के टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। क्रस्ना लैब को भी सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए कहा गया है।
- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन