{"_id":"6a7b3172e6a579fbc20f7732","slug":"meeting-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-176204-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सामाजिक एकता का संदेश, मूर्तिकार और शिल्पकार सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सामाजिक एकता का संदेश, मूर्तिकार और शिल्पकार सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकर्मा परिवार की ओर से मिलन समारोह आयोजित
जिला और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी का भी किया गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्वकर्मा सभा सोलन की ओर से विश्वकर्मा परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक परिवारों ने भाग लिया। समारोह में भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान धर्मपत्नी रंजना धीमान के साथ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत भविष्य का निर्माण कर सकता है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के परिवारों को एक मंच पर लाना, सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा युवा पीढ़ी को भगवान विश्वकर्मा की गौरवशाली परंपरा और हुनर से जोड़ना रहा। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित मूर्तिकारों और शिल्पकारों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया, जिन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह के दौरान विश्वकर्मा सभा की विभिन्न ब्लॉक इकाइयों के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सोलन ब्लॉक से विजय धीमान को अध्यक्ष, दुनी चंद धीमान उपाध्यक्ष, विरासन दत्त सचिव, हेम चंद सहसचिव, ईश्वर सिंह धीमान कोषाध्यक्ष, कुशल सिंह धीमान सह-कोषाध्यक्ष, विपुल अध्यक्ष, महिला विंग और राहुल वर्मा अध्यक्ष युवा विंग बनाया गया। कंडाघाट ब्लॉक से जगदीश कुमार अध्यक्ष, मुकेश कुमार उपाध्यक्ष, अजय कुमार शांडिल्य सचिव, अजय कुमार सहसचिव, सुशील कुमार कोषाध्यक्ष, संदीप कुमार सह-कोषाध्यक्ष और किशोर कुमार सूचना मंत्री चुना गया। पट्टा ब्लॉक से बेली राम रघुवंशी अध्यक्ष, हेम चंद धीमान उपाध्यक्ष, तारा चंद धीमान सचिव, धर्मपुर से नरेश कुमार धीमान अध्यक्ष, केवल धीमान उपाध्यक्ष, जीत राम वर्मा कोषाध्यक्ष, खेम चंद महासचिव, कुनिहार ब्लॉक से तेज चंदेल अध्यक्ष, मनोज कुमार धीमान उपाध्यक्ष, कमल चंदेल सचिव, नितिन गर्ग सहसचिव, कुलदीप कौशल कोषाध्यक्ष, रोहन लाल गर्ग सह-कोषाध्यक्ष और दिनेश चंदेल सूचना मंत्री चुना गया।