{"_id":"6a7bfb3ab540cfe2c303a26d","slug":"video-solan-weather-sunshine-after-one-week-rain-relief-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Weather: एक सप्ताह बाद सोलन में खिली तेज धूप, मालरोड और पार्कों में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Weather: एक सप्ताह बाद सोलन में खिली तेज धूप, मालरोड और पार्कों में लौटी रौनक
Ankesh Dogra
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:18 AM IST
Link Copied
जिले में करीब एक सप्ताह बाद बुधवार को मौसम साफ हुआ और सुबह से तेज धूप खिली। लगातार कई दिनों से बारिश और खराब मौसम से परेशान लोगों ने धूप निकलने के बाद राहत की सांस ली। आसमान साफ होने के साथ ही शहर के मालरोड और पार्कों में भी चहल-पहल बढ़ गई।
पिछले करीब एक सप्ताह से सोलन में मौसम खराब बना हुआ था। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही थी। बुधवार को सुबह से मौसम खुलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की और रोजमर्रा के कामों के लिए घरों से बाहर निकलना शुरू किया।
मौसम साफ होने का फायदा किसानों और बागवानों को भी मिलेगा। बारिश के कारण रुके खेतों और बागीचों के काम अब दोबारा शुरू हो सकेंगे। किसान-बागवान फसलों और पौधों में जरूरी दवाओं तथा खाद का छिड़काव भी कर सकेंगे। इससे कृषि और बागवानी से जुड़े कामों में तेजी आने की उम्मीद है।
लगातार बारिश के कारण खेतों और बागीचों में कई काम प्रभावित हो रहे थे। अब धूप खिलने से किसान खेतों का रुख कर सकेंगे और मौसम अनुकूल रहने पर फसलों में दवाओं व खाद का छिड़काव कर पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।