{"_id":"6a7b2bbe29b3de79b008e449","slug":"road-closed-due-to-landslide-solan-news-c-176-1-ssml1040-176265-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मलबा व भारी चट्टानें आने से साढ़े आठ घंटे बंद रहा अर्की-शालाघाट संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मलबा व भारी चट्टानें आने से साढ़े आठ घंटे बंद रहा अर्की-शालाघाट संपर्क मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यारड़ा पुल के समीप सुबह 7:30 बजे आया मलबा, दोपहर 4 बजे तक हटाया
वाहनों को कोलका-कोठी व अर्की-मांझू सड़क पर किया गया डायवर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। क्षेत्र में सोमवार देर रात को हुई भारी बारिश के कारण अर्की-शालाघाट संपर्क मार्ग पर मंगलवार को साढ़े आठ घंटे तक बंद रहा। बारिश के कारण अर्की-शालाघाट मार्ग पर श्यारड़ा पुल के समीप मंगलवार सुबह 7:30 बजे पहाड़ी दरक गई जिस कारण यातायात पूर्ण रूप से ठप हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोक निर्माण विभाग की दो जेसीबी मंगवाई गईं, लेकिन भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग दोपहर बाद 4:00 बजे वाहनों के लिए खुल पाया। इस दौरान दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगाई गईं। प्रशासन ने यातायात को वाया कोलका-कोठी और अर्की-मांझू व शेरपुर-घनागुघाट सड़क पर डायवर्ट कर दिया। हालांकि यहां से वाहन चालकों को लंबे रूट से होकर जाना पड़ा और मार्ग तंग होने के कारण जाम भी लगता रहा। दिनभर जेसीबी मशीन पत्थर व मलबा हटाने के कार्य में जुटी रही। उधर, लोक निर्माण विभाग अर्की के सहायक अभियंता राजेश शेट्टी ने बताया कि मंगलवार सुबह अर्की-शालाघा सड़क पर भारी चट्टानें व मलबा आने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई थी। जिस कारण लोगों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर से मशीनों को लगाया गया जिसके बाद शाम 4:00 बजे सड़क मार्ग बहाल कर दिया गया।