{"_id":"69c3f1f7e7aeb409f40eabf9","slug":"meritorious-students-received-vouchers-instead-of-laptops-but-are-not-being-cashed-solan-news-c-176-1-ssml1044-165815-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मेधावियों को लैपटाॅप की जगह मिले वाउचर नहीं हो रहे कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मेधावियों को लैपटाॅप की जगह मिले वाउचर नहीं हो रहे कैश
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल नंबर अपडेट न होने से वेबसाइट पर लॉग इन में समस्या
आठ दिन से परेशान छात्र, बार-बार हो रहे रिजेक्ट
लैपटॉप की जगह 16 हजार के वाउचर दिए गए
तकनीकी खामी से लाभ लेने में आ रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। प्रदेश सरकार की ओर से मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में दिए गए वाउचर के बावजूद उन्हें राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। साइट में लॉग इन करते समय मोबाइल नंबर अपडेट न होने का संदेश आने से छात्रों को बार-बार आवेदन को रिजेक्ट किया जा रहा है। इससे आठ दिनों से विद्यार्थी परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार 16 मार्च को नालागढ़ कॉलेज में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान विधायक ने मेधावी छात्रों को 16-16 हजार रुपये के वाउचर वितरित किए गए थे। पहले जहां सरकार की ओर से मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए जाते थे, वहीं अब इसकी जगह नकद राशि वाउचर के माध्यम से दी जा रही है, ताकि छात्र अपनी जरूरत के अनुसार इसका उपयोग कर सकें।
छात्रों को बताया था कि यह प्रक्रिया इंडियन बैंक से जुड़ी हुई है और एक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर दर्ज कर वाउचर को रिडीम करने पर राशि उनके खाते में आ जाएगी। हालांकि मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण वेबसाइट पर लॉग इन नहीं हो पा रहा है। इससे छात्र लाभ से वंचित हैं।
छात्राएं प्रतिभा, मीनाक्षी, विपाशा और नीलाक्षी ने बताया कि उन्हें वाउचर तो मिल गए, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते वे इसका उपयोग नहीं कर पा रही हैं। जैसे ही वे साइट पर मोबाइल नंबर दर्ज करती हैं, तो अपडेट न होने का संदेश आ जाता है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य अनुज साहनी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, अब इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos