सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mridul becomes champion by defeating Kavyansh in boys' under-13 badminton

Solan News: लड़कों के अंडर-13 बैडमिंटन में काव्यांश को हराकर मृदुल चैंपियन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय मनसा माता मेला धर्मपुर में प्रतियोगिता सपंन्न
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। जिलास्तरीय मनसा माता मेला धर्मपुर में दो दिवसीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया। लड़कों के अंडर -13 एकल वर्ग के फाइनल में मृदुल और काव्यांश की जोड़ी ने आद्वित और सुमित की जोड़ी को 9-15, 15-13, 15-13 को हरा कर खिताब जीता। वहीं एकल मुकाबले में मृदुल ने काव्यांश को 13-15, 15-12, 15-13 से हरा कर खिताब अपने नाम किया।
लड़कियों के अंडर-13 एकल वर्ग के फाइनल में निकिता ने पल्लवी को 13-15, 17-15, 15-13 के स्कोर से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इसी तरह लड़कों के अंडर-17 एकल वर्ग में जतिन ने प्रणव को 13-15, 15-11, 15-6 से हराया। लड़कियों के अंडर-11 वर्ग में याशिका ने जैनीशा को 15-10, 15-14 से गोल्डन पॉइंट पर हराकर खिताब जीता। लड़कों के अंडर -15 युगल वर्ग में शिवम और अर्पित की जोड़ी ने दीक्षांत व योनित को एक तरफा मुकाबले में 15-9, 15-10 से हराया। अंडर-17 वर्ग के एकल मुकाबले में जतिन व शिवम की जोड़ी ने प्रणव व हनी को 15-12, 13-15, 15-9 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed