{"_id":"69b858678d85179b180dde6d","slug":"msc-maths-and-physics-classes-should-be-started-soon-in-nalagarh-college-solan-news-c-176-1-ssml1044-165205-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ कॉलेज में जल्द शुरू की जाएं एमएससी मैथ्स व फिजिक्स की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ कॉलेज में जल्द शुरू की जाएं एमएससी मैथ्स व फिजिक्स की कक्षाएं
विज्ञापन
नालागढ़ एबीवीपी की कालेज इकाई विधायक हरदीप बावा को अपनी मांगो को मात्र पत्र सौंपते हुए- संवाद।
विज्ञापन
एबीवीपी ने विधायक हरदीप बावा से उठाई मांग,साइंस ब्लाक की दयनीय हालत सुधारने का किया आग्रह
विधायक ने छात्रों को उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नालागढ़ कॉलेज इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक हरदीप बावा से भेंट कर महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं और सुधारों पर चर्चा की। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने विधायक को एक मांग पत्र भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सरकार की ओर से नालागढ़ महाविद्यालय के लिए एमएससी मैथ्स और एमएससी फिजिक्स विषय स्वीकृत किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक इन कक्षाओं का संचालन महाविद्यालय में शुरू नहीं किया गया है। परिषद ने मांग की कि इन दोनों विषयों की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से शुरू की जाएं, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर न जाना पड़े। इसके साथ ही परिषद ने महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक की खराब स्थिति को भी प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ब्लॉक की छत से पानी टपक रहा है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई हो रही है और भवन की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। परिषद ने इसके शीघ्र मरम्मत और रखरखाव की मांग की। एबीवीपी ने कॉलेज की चहारदीवारी और सुरक्षा को भी गंभीर मुद्दा बताया। परिषद ने कहा कि चहारदीवारी को जल्द से जल्द ठीक, मजबूत और आवश्यकता अनुसार ऊंचा करने की मांग उठाई। इसके अतिरिक्त, साइंस ब्लॉक के कन्या शौचालय और बाथरूम की खराब स्थिति पर भी ध्यान दिलाया गया। परिषद ने बताया कि बाथरूम सही ढंग से कार्य नहीं कर रहा है, जिससे छात्राओं को असुविधा होती है। इसे शीघ्र ठीक कर उपयोग योग्य बनाया जाना चाहिए। विद्यार्थी परिषद ने आगे की मांग रखते हुए कहा कि नालागढ़ कॉलेज में विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एमबीए, डी-वोक, एमए हिस्ट्री और एमए हिंदी की कक्षाओं को भी सरकार की ओर से स्वीकृति देकर जल्द से जल्द शुरू किया जाए। विधायक हरदीप बावा ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगे सरकार के ध्यानार्थ भेजी जाएंगी और आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी।
Trending Videos