{"_id":"69f7931ffeb94131e00f8dbd","slug":"pwds-negligence-on-chambaghat-kandaghat-road-rainwater-entered-peoples-homes-and-fields-solan-news-c-176-1-ssml1041-168588-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चंबाघाट-कंडाघाट मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की लापरवाही, लोगों के घरों और खेतों में घुसा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चंबाघाट-कंडाघाट मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की लापरवाही, लोगों के घरों और खेतों में घुसा बारिश का पानी
विज्ञापन
विद्यादत्त, धरोट निवासी।
विज्ञापन
सड़क किनारे नालियों की व्यवस्था न हाेने से बढ़ी परेशानी
लोग बोले समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो करेंगे चक्का जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चंबाघाट-कंडाघाट मार्ग पर धरोट के समीप पिछले दो वर्षों से चल रहा सड़क निर्माण कार्य स्थानीय ग्रामीणों के लिए आफत बन चुका है। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी और कार्य में बरती जा रही ढिलाई के कारण ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ भारी रोष है। मंगलवार को हुई बारिश ने विभाग के दावों की पोल खोल कर रख दी। सड़क पर नालियों की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों और खेतों में घुस गया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का पानी पैदल रास्तों से होता हुआ सीधा उनके रिहायशी मकानों की सीढ़ियों तक पहुंच रहा है, जिससे भवनों को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही खेतों में पानी भरने से फसलें भी बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे फील्ड में आकर स्थिति का जायजा लेने के बजाय दफ्तर में बैठकर शिकायतों को अनसुना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने 6 महीने पहले नालियां बनाने का लिखित आग्रह किया था, जिसे विभाग ने नजरअंदाज कर दिया। अधिकारी ग्रामीणों की समस्या सुनने के बजाय ठेकेदार के पक्षधर बने हुए हैं। निर्माण कार्य बेहद निम्न स्तर का हो रहा है और सुरक्षा के लिहाज से नालियां नहीं बनाई गई हैं। ग्राम पंचायत धरोट के निवासियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने जल्द ही सुध नहीं ली और मौके पर आकर समस्या का समाधान नहीं किया, तो वे चक्का जाम कर विभाग का घेराव करेंगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि एसडीओ स्वयं मौके पर आएं और अपनी आंखों से देखें कि विभाग की लापरवाही से जनता कितनी परेशान है। उधर, शनिवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री ने अपने सोलन दौरे के दौरान कहा था कि इस सड़क को लेकर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। अगर कोताही हुई तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पुरानी नालियां कर दी बंद
रेखा देवी ने कहा कि विभाग ने पुरानी नालियां बंद कर दी हैं। अब पानी सीधा घर में घुस रहा है, जिससे मकान गिरने का खतरा है। नालियों का काम तुरंत पूरा होना चाहिए।
हल्की सी बारिश में घरों में पहुंच रहा पानी
बीना शर्मा ने कहा हल्की सी बारिश होते ही सड़क का पानी सीढ़ियों से होकर घर के अंदर आ जाता है। जीना मुहाल हो गया है। अभी बरसात में क्या हालात होंगे यह सोचकर डर लग रहा है।
शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
विद्यादत्त शर्मा ने कहा कि हमने कई बार अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घरों के साथ-साथ हमारे खेत भी खराब हो रहे हैं। फसलों को उगाना मुश्किल हो गया है।
दुकाने में नहीं पहुंच रहे ग्राहक
राम रत्न शर्मा ने कहा कि सड़क के साथ बनी दुकानों के पास बारिश के बाद पानी खड़ा हो गया। इससे ग्राहक भी दुकान में नहीं आए। लोक निर्माण विभाग केवल ठेकेदार के अनुसार ही कार्य कर रहा है।
Trending Videos