{"_id":"69c3f9d57508c0248602e320","slug":"ravindra-and-anchal-were-first-in-the-cross-country-race-solan-news-c-176-1-sln1010-165849-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्रॉस कंट्री दौड़ में रविंद्र और आंचल रहे पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्रॉस कंट्री दौड़ में रविंद्र और आंचल रहे पहले स्थान पर
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेता मुख्य अतिथि और आयोजकों के साथ।स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कवारनी में जनकल्याण समिति ने किया प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। जनकल्याण समिति की ओर से कवारनी में दूसरी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का युवा नेता ध्वज भंवर सिंह राणा और रामशहर के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 60 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया।
लड़कों की श्रेणी में रविंद्र कुमार ने पहला, शिवा ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को क्रमशः 3100, 2100 और 1500 रुपये के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं जितेंद्र और विजय को चौथे और पांचवें स्थान पर रहने पर 200-200 रुपये सांत्वना पुरस्कार दिया गया। लड़कियों में आंचल ने पहला, पूजा ने दूसरा और सुमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मीनाक्षी चौथे और कविता पांचवें स्थान पर रहीं। विजेताओं को 2100, 1500 और 1100 रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली प्रतिभागियों को 200 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर ध्वज भंवर सिंह राणा ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं विनोद कुमार ने भी नशा मुक्ति, वाहन अधिनियम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न लोगों ने सहयोग भी दिया। ध्वज भंवर सिंह राणा ने 3100 रुपये, एएसआई राम रतन और टीजीटी अश्विनी कुमार ने 1100-1100 रुपये तथा मदन लाल ने 11000 रुपये का सहयोग प्रदान किया।
इस मौके पर सरौर पंचायत के पूर्व प्रधान धर्मपाल चंदेल सहित गणमान्य लोग और जनकल्याण समिति के अध्यक्ष विशाल परमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos