{"_id":"69e13e132d14f180a70f0c7b","slug":"residents-of-the-railway-station-ward-are-facing-problems-due-to-garbage-and-are-forced-to-clean-the-roads-themselves-solan-news-c-176-1-sln1013-167388-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रेलवे स्टेशन वार्ड में लोग कूड़े की समस्या से परेशान, खुद ही करनी पड़ रही रास्तों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रेलवे स्टेशन वार्ड में लोग कूड़े की समस्या से परेशान, खुद ही करनी पड़ रही रास्तों की सफाई
विज्ञापन
नगर निगम सोलन के वार्ड 2 में बने नाले में पड़ी गंदगी। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
सड़क को ठीक करने का वादा भी रहा अधूरा, लोग परेशान
खुले नालों में फैली रहती है गंदगी, लोगों के घरों तक जाती है बदबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 2 रेलवे स्टेशन में रहने वाले लोगों को रोजाना कूड़े की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को खुद ही रास्तों की सफाई करनी पड़ रही है। वहीं सड़क ठीक करने और रोजाना सफाई करवाने का वादा अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। सड़क के बीच में लगी टूटी हुई रेलिंग भी लोगों के लिए परेशानी बन रही है। वार्ड 2 रोलवे स्टेशन के लोहार मोहल्ले के रास्तों में जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। वहीं लोगों ने बताया कि इसका कारण मोहल्ले में रोजाना सफाई न होना है। मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने बताया कि वार्ड की पार्षद ने वादा किया था कि मोहल्ले में रोजाना सफाई होगी, लेकिन अभी भी यह वादा पूरा नहीं हो पाया है। वार्ड में सफाई कर्मचारी एक सप्ताह बाद भी नहीं आते है। इन्हें कई बार फोन करने के बाद भी एक ही बार सफाई हो पाती है। उसके बाद दोबारा से वहीं हालत होती है। वहीं परेशान होकर लोगाें को खुद ही अपने घर के बाहर पड़े कूड़े को एक जगह पर इकट्ठा करना पड़ रहा हैं। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी भी रास्ते का कूड़ा उठाने से इन्कार कर देेते हैं। इसके अलावा यहां बनी सड़क की हालत भी खस्ता है। मोहल्ले के मुख्य गेट के पास सड़क बहुत संकरी है। वहीं सड़क किनारे कोई रेलिंग की व्यवस्था भी नहीं है। इस कारण कई बार वाहन चालक सड़क किनारे नाले में गिर गए हैं। इससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और चालक को भी चोटें आ रही है। लोगों ने बताया कि यहां नालियाें की भी व्यवस्था सही नहीं है। बरसात में पानी सड़क पर बहता है, जिससे घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं है।
एक सप्ताह बाद भी नहीं आते सफाई कर्मचारी
यहां हर जगह कूड़ा पड़ा रहता है। एक सप्ताह बाद भी यहां सफाई कर्मचारी नहीं आते। लोगों को खुद ही वार्ड के रास्तों की सफाई करनी पड़ रही है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले रास्ते पर से कूड़ा नही उठाते। वहीं अब कूड़े को जलाना भी मना है। इस कारण यहां सफाई कर्मचारियों के न आने से कूड़े के ढेर लगे होते हैं। इस कारण लोगों को परेशानी होती है। - निर्मला
सड़क किनारे रेलिंग न होने से हो रहे हादसे
वार्ड 2 के लोहार मोहल्ले में आने वाली सड़क के मुख्य गेट पर सड़क बहुत संकरी है। सड़क किनारे रेलिंग न होने के कारण साथ बने नाले में कई बार वाहन चालक गिर चुके हैं। इससे उन्हें चोटें भी आई हैं। वहीं लोगों को अपनी गाड़ियों को निकालने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ती है। वहीं सड़क के नीचे से नाली बनाई गई है। इस नाली पर लगी रेलिंग टूटने के कारण पैदल आवाजाही में परेशानी होती है। - वंदना
इनसेट
सड़क पर बहता है सीवरेज का पानी
यहां कई स्थानों पर लोगों के घरों की सीवरेज लाइन से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही बहता है। इस कारण चारों ओर बदबू फैली रहती है। यहां से बच्चे रोजाना स्कूल जाते हैं, इससे उन्हें भी परेशानी होती है। वहीं बरसात के समय पर पूरी सड़क पानी से भरी रहती है। इससे घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। - सुनीता
वार्ड की नालियां बंद करने का वादा अधूरा
वार्ड 2 की पार्षद सुषमा ने वादा किया था कि सभी नालियां साफ रहेंगी, लेकिन यह वादा अभी तक अधूरा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं कई जगह रास्ते भी ठीक नहीं है। इस कारण बच्चों को भी परेशानी होती है। रेलवे स्टेशन के साथ आईटीआई के आसपास नालों में गंदगी भरी रहती है। इन्हें भी बंद नहीं किया गया है।
- मंजू वर्मा
पूर्व प्रत्याशी वार्ड नंबर 2
रोजाना होती है सफाई, समस्या का हो रहा समाधान
वार्ड 2 में रोजाना सफाई हो रही है। कुछ स्थानों में सफाई नहीं होती क्योंकि वह दूसरे वार्ड में आते हैं, फिर भी इनकी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। सड़क को ठीक किया गया था, कुछ समय पहले ही सड़क खराब हुई है। इसे भी जल्द ठीक किया जाएगा। नालों की नियमित रूप से सफाई होती है, लेकिन बरसात के कारण दूसरे स्थानों का कूड़ा भी नालों में जाकर इकट्ठा हो जाता है। वार्ड में बहुत से नए रास्ते बनाए गए हैं। इससे लोगों को सुविधा मिली है।
- सुषमा, पार्षद वार्ड नंबर 2, नगर निगम, सोलन
Trending Videos

नगर निगम सोलन के वार्ड 2 में बने नाले में पड़ी गंदगी। संवाद- फोटो : 1