{"_id":"69e1fe43ea5dc1c311035c39","slug":"video-video-hpv-vaccine-for-cervical-cancer-prevention-to-now-be-administered-daily-in-solan-21-centers-ready-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सोलन में अब हर दिन लगेगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव की एचपीवी वैक्सीन, 21 केंद्र तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सोलन में अब हर दिन लगेगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव की एचपीवी वैक्सीन, 21 केंद्र तैयार
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:02 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं और किशोरियों को घातक बीमारी सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन, डॉ. अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब एचपीवी का टीकाकरण प्रतिदिन किया जाएगा। इससे पहले जिले में यह वैक्सीन केवल शनिवार और रविवार को ही लगाई जा रही थी। टीकाकरण की मांग और इसकी उपयोगिता को देखते हुए विभाग ने अब इसे नियमित कर दिया है। इस बदलाव से कामकाजी महिलाओं और स्कूली छात्राओं को अपनी सुविधानुसार वैक्सीन लगवाने में आसानी होगी। प्रशासन ने टीकाकरण के दायरे को बढ़ाने के लिए पूरे जिले में 21 विशेष केंद्र तैयार किए हैं। इन केंद्रों पर प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की गई है ताकि टीकाकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। टीकाकरण को लेकर समाज में फैल रही भ्रांतियों पर अंकुश लगाते हुए डॉ. अजय पाठक ने कहा एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और सर्वाइकल कैंसर को रोकने में बेहद कारगर है। अभिभावक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों का टीकाकरण सुनिश्चित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।