सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Roster of Zilla Parishad and BDC released, 50% women will contest elections

Solan News: जिप और बीडीसी का रोस्टर जारी, 50 फीसदी महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद के 17 में से 9 और पंचायत समिति के पांच ब्लॉक में 103 महिलाओं को मौका
Trending Videos

चुनाव लड़ने के कई कुछ लोगों की उम्मीदों पर फिरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। इसमें जिला परिषद के 17 में से 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं पंचायत समिति के रोस्टर में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। जिले के पांच ब्लॉकों में कुल 103 वार्ड शामिल हैं। इनमें सोलन ब्लॉक में 17 में से 9, धर्मपुर में 16 में 8, पट्टा में 15 में 8, कंडाघाट में 15 में 8 और कुनिहार में 23 में से 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं।
चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार रोस्टर के अनुसार अपनी रणनीति तय करेंगे। रोस्टर में 50 प्रतिशत महिलाओं को तवज्जो मिलने से कई उम्मीदवारों की उम्मीदों पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद का रोस्टर
अधिसूचना के अनुसार दाड़ला वार्ड-1 अनारक्षित, सूरजपुर वार्ड-2 महिला, डुमैहर वार्ड-3 महिला, वाकना वार्ड-4 महिला, धंगील वार्ड-5 अनुसूचित जाति, डांगरी वार्ड-6 अनुसूचित जाति महिला, चेवा वार्ड-7 अनुसूचित जाति महिला, धर्मपुर वार्ड-8 अनारक्षित, टकसाल वार्ड-9 अनारक्षित, दाड़वा वार्ड-10 अनुसूचित जाति महिला, मंधाला वार्ड-11 अनारक्षित, खेड़ा वार्ड-12 अनुसूचित जनजाति महिला, रडयाली वार्ड-13 अनारक्षित, दभोटा वार्ड-14 अनारक्षित, लग वार्ड-15 अनुसूचित जाति, बवासनी वार्ड-16 महिला और बगलैहड़ वार्ड-17 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
पंचायत समिति सोलन
जाबल झमरोट वार्ड-1 महिला, जाडली वार्ड-2 अनारक्षित, शड़ियाणा वार्ड-3 महिला, देवठी वार्ड-4 महिला, बसाल वार्ड-5 महिला, सेरी वार्ड-6 अनारक्षित, सलोगड़ा वार्ड-7 अनुसूचित जाति, जौणाजी वार्ड-8 अनुसूचित जाति महिला, शमरोड़ वार्ड-9 अनुसूचित जाति महिला, ओच्छघाट वार्ड-10 अनारक्षित, सन्होल वार्ड-11 महिला, सपरून वार्ड-12 अनारक्षित, बड़ोग वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला, चेवा वार्ड-14 अनुसूचित जाति, बोहली वार्ड-15 अनुसूचित जाति महिला, भोजनगर वार्ड-16 अनुसूचित जाति और डांगरी वार्ड-17 अनारक्षित है।
पंचायत समिति धर्मपुर ब्लॉक
रौड़ी वार्ड-1 अनारक्षित, गुल्हाड़ी वार्ड-2 अनुसूचित जाति महिला, धर्मपुर वार्ड-3 अनारक्षित, गड़खल सनावर वार्ड-4 महिला, कसौली गड़खल वार्ड-5 महिला, जाबली वार्ड-6 अनारक्षित, कोटी नाम्ब वार्ड-7 अनुसूचित जाति, आंजी मातला वार्ड-8 महिला, बनासर वार्ड-9 अनुसूचित जाति, नरायणी वार्ड-10 अनुसूचित जाति महिला, टकसाल-1 वार्ड-11 अनारक्षित, कामली वार्ड-12 अनारक्षित, जंगेशु वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला, कोट बेजा वार्ड-14 अनुसूचित जाति, गनोल वार्ड-15 महिला और कोट वार्ड-16 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
पंचायत समिति पट्टा ब्लॉक
बढ़लग वार्ड-1 अनुसूचित जाति महिला, दाड़वा वार्ड-2 अनुसूचित जाति, जाडला वार्ड-3 महिला, जगजीत नगर वार्ड-4 अनारक्षित, बाड़ियां वार्ड-5 अनुसूचित जाति, कैंडोल वार्ड-6 अनुसूचित जाति, कालुझंडा वार्ड-7 महिला, मंधाला वार्ड-8 अनारक्षित, सूरजपुर वार्ड-9 अनारक्षित, भटोली कलां वार्ड-10 अनारक्षित, गुल्लरवाला वार्ड-11 अनुसूचित जनजाति महिला, सौड़ी वार्ड-12 अनुसूचित जाति महिला, साईं वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला, गोयला वार्ड-14 महिला और चंडी वार्ड-15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
पंचायत समिति कंडाघाट ब्लॉक
छावशा वार्ड-1 अनारक्षित, तुंदल वार्ड-2 अनुसूचित जाति, बीशा वार्ड-3 अनुसूचित जाति, बांजणी वार्ड-4 अनुसूचित जाति महिला, चायल वार्ड-5 अनारक्षित, धंगील वार्ड-6 अनुसूचित जाति, हिन्नर वार्ड-7 अनुसूचित जाति महिला, क्वारग वार्ड-8 अनारक्षित, सिरीनगर वार्ड-9 महिला, देलगी वार्ड-10 महिला, कोट वार्ड-11 महिला, ममलीग वार्ड-12 महिला, सतड़ोल वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला, सायरी वार्ड-14 अनारक्षित और कनैर वार्ड-15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
पंचायत समिति कुनिहार ब्लॉक
मांगल वार्ड-1 अनारक्षित, सेवड़ा चंडी वार्ड-2 महिला, पारनू वार्ड-3 अनारक्षित, मांगु वार्ड-4 अनुसूचित जाति महिला, दाड़ला वार्ड-5 अनारक्षित, दानोघाट वार्ड-6 अनारक्षित, कोटली वार्ड-7 अनारक्षित, पलोग वार्ड-8 महिला, प्लानियां वार्ड-9 महिला, घनागू घाट वार्ड-10 महिला, देवरा वार्ड-11 महिला, कोठी वार्ड-12 अनुसूचित जाति, डुमैहर वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला, मान वार्ड-14 अनुसूचित जाति महिला, भूमती वार्ड-15 महिला, शहरोल वार्ड-16 अनुसूचित जाति, बखालग वार्ड-17 महिला, धुंदन वार्ड-18 अनारक्षित, सनयाडी मोड़ वार्ड-19 अनारक्षित, दसेरन वार्ड-20 अनारक्षित, बलेरा वार्ड-21 अनुसूचित जाति महिला, कुंहर वार्ड-22 महिला और मटेरनी वार्ड-23 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed