सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Six accused arrested, 20 detained in bloody clash between two groups

Himachal News: सोलन में दो गुटों में खूनी झड़प मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, 20 लिए हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में दो गुटों में मारपीट मामले में पुलिस ने 20 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Six accused arrested, 20 detained in bloody clash between two groups
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जिला मुख्यालय सोलन में शनिवार को दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने 20 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। इसमें से छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे शिमला रेफर किया गया है। इसमें दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार गर्ल्स स्कूल सोलन के पास दो गुटों के बीच पूर्व में हुए विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई।

Trending Videos


इस संबंध में एक गुट ने दूसरे गुट के विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में पहले ही मामला दर्ज करवाया जा चुका था। इसके उपरांत देर रात को दूसरे गुट ने भी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसमें शिकायतकर्ता साहिल वर्मा पुत्र प्रीतम वर्मा, निवासी गांव बमोत, डाकघर रामपुर, तहसील कसौली ने आरोप लगाया है कि 25 मार्च को उसके दोस्त अक्षत और अब्बू के बीच चिल्ड्रन पार्क में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अब्बू और अजय ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 मार्च को अजय के कहने पर वह अपने दोस्तों के साथ गर्ल्स स्कूल सोलन के बाहर पहुंचा, जहां अजय, चिराग, कार्तिक, अभिषेक, हर्ष एवं उनके अन्य साथी पहले से मौजूद थे। उनके पास डंडे, खुखरी एवं तलवार जैसे हथियार थे और उन्होंने उसे जबरदस्ती खींचकर आईटीआई गेट की ओर ले जाकर रास्ता रोकते हुए डंडों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। इस संबंध में पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला दर्ज किया गया है।

एसपी सोलन टी.एसडी वर्मा ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल पुत्र प्रीतम वर्मा, निवासी गांव बमोत डाकघर रामपुर तहसील कसौली, प्रणय पुत्र लेख राम, निवासी गांव चंदरेनी डाकघर टकसाल तहसील कसौली, अक्षित पुत्र देवेंद्र ठाकुर निवासी गांव व डाकघर चंडी तहसील कसौली गिरफ्तार किया गया है।

वहीं दूसरे गुट के अजय कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी वार्ड सात धोबीघाट, सोलन, कार्तिक पुत्र ईश्वर चंद, निवासी धोबीघाट, साहिल पुत्र डबली निवासी वार्ड धोबीघाट, सोलन को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों गुटों की ओर से मामले में मारपीट में प्रयुक्त तेजधार हथियरों, डंडों आदि की बरामदगी व उक्त मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

यह है मामला
28 मार्च को जब अभिषेक नाम का युवक गर्ल्स स्कूल सोलन में परीक्षा देने गया था। स्कूल के बाहर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और बहस करने लगे। आरोपी उसे जबरन घसीटते हुए आईटीआई प्रवेश द्वार की ओर ले जाने लगे। अभिषेक की सूचना पर उसका भाई अजय कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और अभिषेक को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद जब अजय और उसके साथी धोबीघाट की ओर लौट रहे थे, तभी 15 से 20 अज्ञात युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से अचानक हमला कर दिया। इस हमले में हर्ष निवासी धोबीघाट, ललित किशोर निवासी राजगढ़ और ललित निवासी बनोह लहूलुहान हो गए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल ललित को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed