फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan crime husband attempts to kill wife after bringing her to himachal three arrested

Crime News: घूमने के बहाने यूपी से हिमाचल लाया, पति ने भाई और दोस्त संग पत्नी का गला रेता; गहरी खाई में फेंका

Sun, 12 Jul 2026 10:15 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Jul 2026 10:15 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बहराइच की एक महिला को उसका पति घूमाने के बहाने हिमाचल के सोलन लाया। यहां पति ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर महिला का गला रेतने के बाद उसे 100 मीटर गहरी खाई में फेंक दिया। राहगीर की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
solan crime husband attempts to kill wife after bringing her to himachal three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सोलन में उत्तर प्रदेश से घूमने के बहाने लाई गई एक महिला की उसके ही पति ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की कोशिश की है। आरोपियों ने पहले महिला के गले पर चाकू से वार किया और फिर उसे करीब 100 मीटर गहरी खाई में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और एक जागरूक नागरिक की सूझबूझ से तीनों आरोपी घटना के आधे घंटे के भीतर ही दबोच लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी दलीप कुमार का अपनी पत्नी मोनिका के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। मोनिका को रास्ते से हटाने के लिए दलीप ने अपने सगे भाई शिवम और दोस्त मदन कुमार के साथ मिलकर साजिश रची। वे मोनिका को हिमाचल प्रदेश के सोलन में घूमने के बहाने लेकर आए थे, जिससे सुनसान जगह देखकर वारदात को अंजाम दिया जा सके। घटना 10 जुलाई की रात की है। बड़ोग निवासी नरेश कुमार अपनी गाड़ी से देहुंघाट से अपने गांव गलोग जा रहे थे। पंच परमेश्वर मंदिर से पहले एक मोड़ पर उन्होंने तीन युवकों को एक युवती के साथ देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ा आगे जाने पर उन्हें संदेह हुआ कि युवक युवती का गला दबा रहे हैं। नरेश ने तुरंत अपनी गाड़ी मोड़ी और मौके पर पहुंचे। इसी बीच उन्होंने देखा कि तीनों युवकों ने युवती को सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में धक्का दे दिया और पैदल ही नगाली की तरफ भाग निकले। इसके बाद पुलिस चौकी सपरून में पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना सोलन के प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमें तुरंत पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस बीच गंभीर रूप से घायल पीड़िता झाड़ियों से किसी तरह बाहर निकलते हुए बाईपास रोड तक पहुंच गई। लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल सोलन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पैरापिट के पास खून के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने भाग रहे तीनों आरोपियों को घटना के महज आधे घंटे के भीतर नगाली के पास पकड़ लिया। इसमें मुख्य आरोपी दलीप कुमार (28) निवासी गांव सिसवारा जिला बहराइच उत्तर प्रदेश, आरोपी के सगा भाई शिवम (20) और मदन कुमार (28) निवासी गांव चौधार्याप फकुरवा, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed