{"_id":"69dc5813329d93e739057e8c","slug":"solan-fire-news-in-hindi-fire-in-kasauli-s-heritage-market-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के कसौली की हेरिटेज मार्केट में आग का तांडव: सुबह-सुबह धू-धू कर जली दुकानें, दमकल की टीम मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के कसौली की हेरिटेज मार्केट में आग का तांडव: सुबह-सुबह धू-धू कर जली दुकानें, दमकल की टीम मौके पर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)।
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
सार
Solan Fire News: कसौली की हैरिटेज में सुबह भयानक आग लग गई है। इससे कई दुकानें जल गई हैं। वहीं, 12 से 14 गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
कसौली की हेरिटेज मार्केट में आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कसौली की हैरिटेज मे सुबह भयानक आग लग गई है। इससे कई दुकानें जल गई है। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की और से एसडी एम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह व एसएचओ धर्मपुर मौजूद हैं।
Trending Videos
यह आग प्रातः करीब 3:30 बजे लगी बताई जा रही है। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट होने का अंदेशा बताया जा रहा है। 12 से 14 गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए हैं। करीब सात दुकानें पूरी तरह जल चुकी हैं। जिसमें मोमोज, खिलौने और कपड़े की दुकान व कैफे भी शामिल हैं। जहां से संभावना जताई जा रही है कि यह आग शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन