सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The sanitation system in five wards has deteriorated, garbage is not being collected.

Solan News: पांच वार्डों में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, नहीं उठ रहा कूड़ा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप, नोटिस जारी करने की मांग
Trending Videos

महापौर ने संयुक्त आयुक्त को दिए कार्रवाई के निर्देश
बार-बार नए कर्मचारी भेजने से काम प्रभावित
डोर-टू-डोर कलेक्शन ठप, सड़कों तक फैला कूड़ा
निशिल मेहता
सोलन। शहर के पांच वार्डों में सफाई व्यवस्था की हालत खस्ता होती जा रही है। वार्डों में कई दिनों तक सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं आते। यदि आते हैं तो हर बार ठेकेदार नए कर्मचारी को भेज देते हैं। इस कारण नए कर्मचारी को लोगों के घरों और डंपिंग साइटों का पता नहीं चल पाता। इससे कूड़ा वहीं पड़ा रहता है। इस संबंध में अब पांच वार्डों के पार्षदों ने नगर निगम महापौर ऊषा शर्मा के पास जाकर ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी करने की मांग की है। महापौर ऊषा शर्मा ने संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान को ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
इस समस्या को लेकर वार्ड नंबर 3, 4, 9, 11 और 17 के पार्षदों ने नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा से मुलाकात कर ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी करने की मांग की है। महापौर ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान को ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने पांचों वार्डों की सफाई का टेंडर एक ठेकेदार को दिया है। टेंडर मिलने के बाद से ही सफाई व्यवस्था में लगातार गिरावट देखी जा रही है। वार्डों में लगे कूड़ेदानों से कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे कूड़ा सड़कों तक फैल रहा है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डोर-टू-डोर कलेक्शन न होने के कारण लोग मजबूरी में भरे हुए कूड़ेदानों में ही कूड़ा डाल रहे हैं।
वार्ड नंबर 11 के पार्षद अभय शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। वार्ड 3 की पार्षद रजनी के अनुसार ठेकेदार फोन करने पर भी जवाब नहीं देता। बाहरी राज्यों से लाए गए कर्मचारियों को क्षेत्र की जानकारी न होने से समस्या और बढ़ रही है। वार्ड नंबर 17 के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर ने भी कहा कि बार-बार नए कर्मचारी भेजे जाने से काम प्रभावित हो रहा है।
वार्डों में सफाई न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके चलते ठेकेदार को नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही नगर निगम सिटी लाइवलीहुड सेंटर (सीएलसी) की मदद से सफाई व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
-ऊषा शर्मा, महापौर, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed