{"_id":"6a6de7ae80e0df1f29012e03","slug":"third-eye-surveillance-in-every-ward-the-noose-to-tighten-on-crime-and-filth-solan-news-c-176-1-ssml1041-175413-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हर वार्ड पर तीसरी आंख की नजर, अपराध और गंदगी पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हर वार्ड पर तीसरी आंख की नजर, अपराध और गंदगी पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के हर गली-मोहल्ले में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, पुलिस संभालेगी कंट्रोल
शहर की गतिविधियों, नशेड़ियों समेत स्वच्छता को लेकर की जाएगी निगरानी
पुलिस प्रशासन के पास भी रहेगा कैमरों का कंट्रोल, पार्क भी किए है शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने सभी वार्डों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों के साथ सार्वजनिक पार्कों, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे आपराधिक गतिविधियों, नशे से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जा सकेगी। योजना से संबंधित प्रस्ताव नगर निगम की आगामी पहली आधिकारिक बैठक में चर्चा और मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
नगर निगम के अनुसार शहर में हाल के दिनों में आपराधिक गतिविधियों, नशे से जुड़े मामलों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। खुले में कचरा फेंकने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में भी कैमरों की मदद ली जाएगी।
पुलिस के पास रहेगा कंट्रोल रूम
योजना को प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों का मुख्य नियंत्रण केंद्र सोलन पुलिस प्रशासन के पास रखने की तैयारी है। इससे किसी संदिग्ध गतिविधि, चोरी या अन्य आपात स्थिति की जानकारी मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सकेगी। नगर निगम और पुलिस के बीच समन्वय से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
पार्क और संवेदनशील स्थल भी निगरानी में
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी केवल मुख्य सड़कों और चौराहों तक सीमित नहीं रहेगी। शहर के सार्वजनिक पार्कों, गलियों और अन्य संवेदनशील स्थानों को भी योजना में शामिल किया है। इन स्थानों पर शाम के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कैमरे लगने के बाद महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
शहर के सभी वार्डों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है। इससे शहर में स्वच्छता, नशे से जुड़ी गतिविधियों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस और नगर निगम की नजर रहेगी। कैमरों को लेकर पुलिस प्रशासन से भी चर्चा की जाएगी। नगर निगम की पहली बैठक में योजना का प्रस्ताव रखा जाएगा।
-गौरव, उप महापौर, सोलन