{"_id":"6a343d730dc0b4255c0a7274","slug":"twenty-one-youths-participated-in-the-second-and-final-counseling-session-for-the-recruitment-of-pashu-mitras-solan-news-c-176-1-ssml1044-171895-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पशु मित्र भर्ती की दूसरी एवं अंतिम काउंसलिंग में 21 युवाओं ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पशु मित्र भर्ती की दूसरी एवं अंतिम काउंसलिंग में 21 युवाओं ने लिया भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। उपमंडलाधिकारी कार्यालय कसौली में पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के तहत दूसरी एवं अंतिम काउंसलिंग आयोजित की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया गया, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनी रहे। काउंसलिंग प्रक्रिया में करीब 21 उम्मीदवारों ने भाग लिया। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों, शैक्षणिक दस्तावेजों एवं अन्य औपचारिकताओं की बारीकी से जांच की गई, जिससे भर्ती प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उपमंडल अधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उपमंडल के तहत मेरिट के आधार पर पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि चयन पूरी तरह निर्धारित पात्रता एवं मेरिट मानकों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम नियुक्ति पत्र निदेशालय स्तर से जारी किए जाएंगे।