{"_id":"69f7938c2d16654d3406fdd4","slug":"two-municipal-public-toilets-remain-closed-people-are-troubled-solan-news-c-176-1-sln1013-168610-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नगर निगम के दो सार्वजनिक शौचालय पड़े बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नगर निगम के दो सार्वजनिक शौचालय पड़े बंद, लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
ठोडो मैदान के आसपास लोगों को नहीं मिल रही सुविधा, महिलाएं भी परेशान
शौच के लिए जाना पड़ रहा कोटलानाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के कई वार्डों में नगर निगम के कई शौचालय बंद पड़े हैं। इसमें ठोडो मैदान के पास दो जगह शौचायल बने हैं, जिसमें एक बैडमिंटन कोर्ट के पास और दूसरा ठोडो मैदान को जाने वाली सड़क के समीप बंद पड़ा हुआ है। इन सार्वजनिक शौचालय का निर्माण लोगों व दुकानदारों को सुविधा देने के लिए निगम की ओर से किया गया था, लेकिन बाद में यहां सफाई न होने की स्थानीय लोगों ने शिकायत की तो निगम ने शौचालय में ताला ही लगा दिया। इस कारण अब दुकानदारों व अन्य लोगों को शौचालय की सुविधा ही नहीं मिल पा रही है। अब लोगाें को शौचालय के लिए ठोडो मैदान से लगभग 200 से 300 मीटर दूर कोटलानाला जाना पड़ रहा है। शौचालय के बंद होने के कारण यहां महिलाओं व बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लोगों ने कई बार इसे दोबारा से शुरू करने के लिए निगम को कहा था, लेकिन इसकी देखरेख के लिए कोई कर्मचारी न मिलने के कारण निगम इसे खोल ही नहीं पा रहा है। ऐसे ही हालात अब जवाहर पार्क में बने शौचालय के हो रहे हैं। वहां भी लोग शौचालय की नियमित सफाई न होने की शिकायतें कर रहे हैं। उधर, इस बारे में नगर निगम के सहायक अभियंता ई. गोपी सिंह बताया कि यहां पर निगम के पास रखरखाव के लिए कोई कर्मचारी नहीं था, जिस कारण से इसे बंद करना पड़ा है। यहां बन रही पार्किंग में सार्वजनिक शौचालय की भी सुविधा दी जाएगी। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी।
Trending Videos