सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Uncontrolled speeding in Kunihar market has increased the problem, demand for installation of speed breakers has arisen.

Solan News: कुनिहार बाजार में बेकाबू रफ्तार ने बढ़ाई परेशानी, स्पीड ब्रेकर लगाने की उठी मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल और स्कूलों के पास सता रहा हादसों का डर, स्कूलों के आसपास चेतावनी बोर्ड और जेब्रा क्रॉसिंग की उठाई मांग
Trending Videos

पीडब्ल्यूडी ने तैयार किया एस्टीमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार। कुनिहार क्षेत्र के मुख्य बाजार और सड़कों पर दौड़ते तेज रफ्तार वाहनों ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। व्यस्त बाजार, स्कूलों, अस्पताल और बस स्टैंड के पास दिनभर भारी आवाजाही रहती है, लेकिन वाहनों की बेलगाम गति के कारण यहां हर समय बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर तुरंत स्पीड ब्रेकर लगाने की पुरजोर मांग उठाई है। स्थानीय व्यापारियों और अभिभावकों का कहना है कि सिविल अस्पताल, एसवीएन स्कूल, बीएल स्कूल और सरकारी स्कूल के समीप पैदल चलने वालों की संख्या अधिक रहती है। सुबह स्कूल लगने और दोपहर छुट्टी के समय बच्चों व अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ती है, जबकि मुख्य सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक यहां गति कम नहीं करते। इससे राहगीरों, बुजुर्गों और मरीजों को सड़क पार करने में जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बाजार के व्यापारी गोपीचंद, देव, अक्षय, गोलू और मुकेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में कई बार बाल-बाल दुर्घटनाएं टली हैं। यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों ने स्कूलों के आसपास चेतावनी संकेतक बोर्ड और जेब्रा क्रॉसिंग की भी मांग की है।
कोट
कुनिहार क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर, सफेद लाइनिंग और डबल एज निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनसा राम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed