फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vegetable prices in the city following action by the Food Supply Department

Solan News: खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्रवाई के बाद शहर में सब्जियों के बदले भाव

Sun, 02 Aug 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 02 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices in the city following action by the Food Supply Department
सोलन शहर में रविवार को लगी किसान जनता मंडी में सब्जियों की खरीदारी करते लोग। संवाद
मंडी के सही दामों में बिकने लगी बाजार में सब्जियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पुराने बस अड्डे पर लगने वाली किसान जनता मंडी में मिल रहे दाम और बाजार के दाम लगभग बराबर हो गए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बाद अब शहर में सब्जियों के भावों में काफी बदलाव देखने को मिला है। वहीं रविवार को किसान जनता मंडी में किसानों की भी अच्छी खासी कमाई हुई। हालांकि दोपहर के समय हुई बारिश के दौरान खरीदारों की कमी का भी सामना करना पड़ा।
शहर में पिछले रविवार को जो सब्जियां किसान जनता मंडी में 30 से 40 रुपये बेची जा रही थी, वही सब्जियां बाजार में दो से तीन गुना तक दामों पर बिक रही थी। इसे देखते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से इन दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया और कई गुना अधिक दामों पर सब्जियां बेच रहे सब्जी विक्रेताओं के चालान किए। जिसके बाद अब बाजार में सब्जियों के दामों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

किसान जनता मंडी में रविवार को टमाटर 20 से 30, शिमला मिर्च 40 से 60, बीन 80, पत्ता गोभी 40 से 60, खीरा 30 से 40, हरी मिर्च 50 से 60, पहाड़ी आलू 30, ब्रोकली 80, लहसुन 200 और प्याज 40 से 50 रुपये किलो तक बिका। यही दाम बाजार की दुकानों पर देखने को मिले। किसान जनता मंडी में किसान नारायण सिंह ने बताया कि वह खेतों से तोड़ कर ताजी सब्जियां मंडी में बेचने के लिए ला रहे हैं। ऐसे में लोगों को वह काफी पसंद आती है। वहीं टमाटर के दाम मंडी में नहीं मिल पा रहे हैं, ऐसे में उन्हें किसान जनता मंडी में लाकर उन्हें सीधे लोगों को बेचना पड़ रहा है। कहा कि काफी सब्जियों के दाम अब बाजार में भी कम हो गए हैं, इससे लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed