फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vegetable prices rise at Kisan Janta Mandi; number of buyers declines

Solan News: किसान जनता मंडी में सब्जियों के दाम बढ़े, खरीदारों की संख्या घटी

Mon, 26 Oct 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 26 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rise at Kisan Janta Mandi; number of buyers declines
सोलन शहर के पुराने बस अड्डे पर लगी किसान जनता मंडी के दौरान खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद
किसान मंडी में सब्जियों के दामों में 15 से 20 रुपये का उछाल
विज्ञापन

हरे मटर 150 और 80 रुपये प्रतिकिलो पहुंची शिमला मिर्च
आलू, घीया, खीरा, बीन के दामों में भी 20 रुपये की बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुराना बस अड्डा स्थित किसान जनता मंडी में इस सप्ताह सब्जियों के दामों में 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। रविवार को महंगी सब्जियों के चलते मंडी में खरीदारों की संख्या भी कम रही। कई ग्राहक दाम पूछकर लौट गए, जबकि कुछ ने जरूरत के अनुसार ही खरीदारी की।
पिछले सप्ताह 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आलू इस सप्ताह 40 रुपये और 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाली शिमला मिर्च 80 रुपये तक पहुंच गई। इसके अलावा फ्रासबीन, घीया और खीरे के दामों में भी 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, मेथी, पालक, सरसों और मूली के दाम स्थिर रहे। वहीं, फूल गोभी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मंडी में सब्जियों के दाम
किसान जनता मंडी में रविवार को प्याज 60, आलू 40, टमाटर 30, बंद गोभी 30, मटर 150, अदरक 80, भिंडी 50, करेला 40 और शिमला मिर्च 80 रुपये प्रति किलो बिकी। गाजर, बैंगन, घीया, खीरा और फ्रासबीन के दाम 60 रुपये प्रति किलो रहे, जबकि जिमीकंद 80 रुपये प्रति किलो बिका। मेथी 30 रुपये प्रति गुच्छी और सरसों व पालक 20 रुपये प्रति गुच्छी बिकी। मूली 30 और फूल गोभी 20 रुपये प्रति किलो बिकी। सब्जियों के दाम बढ़ने से मंडी में रौनक कम रही। इसका असर दूरदराज के क्षेत्रों से सब्जियां बेचने पहुंचे किसानों पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता राजेश ने बताया कि शिमला मिर्च, बैंगन और अन्य सब्जियों का सीजन समाप्त होने की ओर है, जबकि इनकी मांग बनी हुई है। इसके चलते कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, हरी सब्जियों का सीजन शुरू होने से इनके दाम फिलहाल स्थिर हैं। एक अन्य विक्रेता मनोहर ने बताया कि फूल गोभी की आवक बढ़ने से इसके दामों में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed