Shimla: विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए राज्यपाल ने हिमाचल की 26 हस्तियों को किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश के 26 हस्तियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान अमर उजाला हिमाचल हाई फ्लायर्स कॉफी टेबल बुक-2026 के लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने जीवन में विशेष उपलब्धियों, राज्य के विकास और प्रगति में योगदान देने के लिए हिमाचल प्रदेश के 26 हस्तियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान अमर उजाला हिमाचल हाई फ्लायर्स कॉफी टेबल बुक-2026 के लोकार्पण अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने दिए। इस समारोह में उद्यमी, कारोबारी, शिक्षा, चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों में लीक से हटकर काम करने वालों को अलंकृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।लोकनृत्य की भी प्रस्तुति दी गई। समारोह का आयोजन गोयल मोटर्स के सहयोग से किया गया।
समाज को शिक्षित कर सकारात्मक दिशा देने में मीडिया की भूमिका अहम : कविंद्र
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि मीडिया हमारी समाज व्यवस्था का अहम हिस्सा और लोकतंत्र का प्रमुख स्तंभ है। मीडिया का काम समाचार प्रसारित करना ही नहीं, बल्कि लोगों को शिक्षित करना और सकारात्मक दिशा में ले जाना भी है। राज्यपाल ने कहा कि कॉफी टेबल बुक उन असाधारण व्यक्तियों की सफलता का संकलन है, जिन्होंने अपने जीवन को हिमाचल प्रदेश की समृद्धि और प्रगति के लिए समर्पित किया है। उन्होंने अपने अथक प्रयासों से एक ऐसे समाज की संरचना में योगदान दिया है जो सबको साथ लेकर विकास का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जीवंत संस्कृति और चिरस्थायी परंपराओं के साथ हमेशा से ही बेमिसाल विरासत की भूमि रहा है। यहां के लोगों में अविश्वसनीय प्रतिभा और कड़ी मेहनत है। विशेष तौर पर युवा वर्ग हमारी विरासत के पथप्रदर्शक हैं। इस तरह के आयोजन उस भविष्य का प्रमाण हैं, जिसे हम मिलकर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नवाचार को प्रोत्साहन मिलता है और युवा पीढ़ी के सपनों को भी उड़ान मिलती है।
समारोह में इनको किया गया सम्मानित
गोयल मोटर्स से एमडी सुकृता गोयल सूद, अरनी यूनिवर्सिटी काठगढ़ से चांसलर डॉ. विवेक सिंह, होटल हॉट स्प्रिंग तत्तापानी के एमडी व तत्तापानी के पंचायत प्रधान प्रेम रैना, सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल के एमडी रजत चौहान, गगन हॉस्पिटल बद्दी के एमडी डॉ. गगन जैन, द ट्यूटर के संस्थापक अजय वर्मा, क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला, द न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज छतरी कांगड़ा के प्रधानाचार्य सचिन पगरोत्रा, कॅरिअर एकेडमी के एमडी मनोज राठी, ग्राम पंचायत गहर के पूर्व प्रधान व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रोहित वत्स धामी, साई संजीवनी अस्पताल सोलन के एमडी डॉ. संजय अग्रवाल, हिमालयन स्काई इन नेरचौक के एमडी संजय राणा, वंदना क्लोदिंग स्टोर सुंदरनगर के संचालक वंदना और प्रदीप शर्मा, चंदेल ब्यूटी पार्लर सोलन के संचालक अनिल चंदेल, डॉ. एएस ठाकुर मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल हमीरपुर की संचालक डॉ. अभिलाषा ठाकुर , धर्मशाला से सेवाविृत्त शिक्षक पुष्पिंद्रा महाजन, एसआईएमएस प्राइवेट आईटीआई के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह, रामेश्वरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के चेयरपर्सन कैप्टन प्रशांत शर्मा, महाराज अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी के चांसलर नॉमिनी व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश गुप्ता, हंस ज्वेलर्स शिमला के संचालक गोपाल कृष्ण, ग्राम पंचायत स्मोग के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, 128 बार रक्तदान करने वाले नरेश शर्मा, 100 बार रक्तदान करने वाले ठियोग निवासी नरेश शर्मा, लोक गायिका गीता भारद्वाज, गोयल मोटर्स के सीईओ सहज शब्द गोयल को भी सम्मानित किया गया।