{"_id":"6a639d5b2b26e6d1e2012aae","slug":"timeline-13-lives-lost-in-lahaul-a-look-at-himachal-s-worst-tragedies-to-date-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Timeline: लाहाैल में गई 13 लोगों की जान, जानें हिमाचल के अब तक के सबसे बड़े हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Timeline: लाहाैल में गई 13 लोगों की जान, जानें हिमाचल के अब तक के सबसे बड़े हादसे
Fri, 24 Jul 2026 10:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:44 PM IST
सार
प्रदेश में हर साल सड़क हादसे जिंदगियां छीन रहे हैं। बरसात के मौसम में प्रदेश की पहाड़ी सड़कें यात्रियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाती हैं। भूस्खलन, पहाड़ियों से गिरते पत्थर, सड़क धंसना और गहरी खाइयां हर साल दर्जनों लोगों की जान ले रही हैं।
विज्ञापन
हिमाचल के बड़े हादसे।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में हर साल सड़क हादसे जिंदगियां छीन रहे हैं। शुक्रवार को कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी पहाड़ी दरकने से मलबे की चपेट में आ गई, जिसमें 13 लोगों की जान चली गई। बरसात के मौसम में प्रदेश की पहाड़ी सड़कें यात्रियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाती हैं। भूस्खलन, पहाड़ियों से गिरते पत्थर, सड़क धंसना और गहरी खाइयां हर साल दर्जनों लोगों की जान ले रही हैं।
विज्ञापन
हिमाचल के अब तक सबसे बड़े जानलेवा हादसे
- 18 जून 2026 को चंबा के मसरूंड में करीब 500 मीटर गहरी खाई में बोलेरो गाड़ी गिरने से सात लोगों की जान चली गई।
- 11 मई 2026 को ककीरा (चंबा-नूरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग) में पर्यटकों से भरी इनोवा दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हुई।
- 4 मई 2026 को सिरमौर में कार खाई में गिरने से चार लोगों की जान गई।
- 9 जनवरी 2026 को सिरमौर के शिलाई-कुपवी मार्ग पर निजी बस 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हुई थी।
- 20 जून 2024 को शिमला जिले के जुब्बल स्थित चोरी कैंची में एचआरटीसी बस पलटने से चार लोगों की मौत हुई थी।
- 20 जून 2017 को शिमला के नेरवा में एचआरटीसी बस हादसे में 44 यात्रियों की जान गई थी।
- 13 अगस्त 2013 को चंबा के चुवाड़ी में निजी बस दुर्घटना में 41 लोगों की मौत हुई थी।
- 3 अक्तूबर 2012 को मंडी के जोगिंद्रनगर में बस खाई में गिरने से 46 लोगों की मौत हुई।
- 5 नवंबर 2012 को किन्नौर के टापरी के पास बस के सतलुज नदी में समा जाने से 42 लोगों की जान चली गई।
- 2 जनवरी 2010 को बिलासपुर में निजी बस हादसे में 31 लोगों की जान गई थी।