सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   transfer and posting of IAS, IFS, and HAS officers in himachal

Himachal: हिमाचल में 17 आईएएस, आईएफएस और एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां तैनात किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

 हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17 आईएएस, आईएफएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं।

transfer and posting of IAS, IFS, and HAS officers in himachal
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17 आईएएस, आईएफएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए हैं। इसमें आठ आईएएस, एक आईएफएस और आठ एचएएस अधिकारी शामिल हैं।  कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार देर शाम को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को मंडलायुक्त कांगड़ा के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी तरह दुनी चंद राणा को प्रबंध निदेशक एचपीएमसी लगाया है। राणा प्रबंध निदेशक एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिमला और प्रबंध निदेशक एचपी एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले  राम कुमार गौतम को प्रबंध निदेशक राज्य कृषि विपणन बोर्ड के रूप में नियुक्त किया है।
Trending Videos


हेमिस नेगी इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। कुमुद सिंह को  निदेशक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले लगाया है।  विनय सिंह को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के रूप में नियुक्त किया है। मनीष कुमार को सेटलमेंट ऑफिसर शिमला डिवीजन के पद पर नियुक्त किया है।  अक्षय सूद को सेटलमेंट ऑफिसर कांगड़ा मंडल लगाया है।  द्विज गोयल को उप मंडल अधिकारी (सिविल) पांवटा साहिब नियुक्त किया है। आईएफएस अधिकारी पुष्पेंद्र राणा को पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। वे निदेशक आपदा प्रबंधन और सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (शिमला) के पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आठ एचएएस अधिकारियों के तबादले भी
इसी तरह आठ हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।  इनमें श्रवण कुमार को अब कार्यकारी निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के पद पर नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कंवल  इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे रमन घरसंघी को एसपीवी धर्मशाला में महाप्रबंधक (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया है। सुभाष गौतम सहायक आयुक्त मंडलीय आयुक्त कांगड़ा इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। इसी तरह तैनाती का इंतजार कर रहे मनमोहन सिंह को सहायक आयुक्त डीसी चंबा लगाया है।  कृष्ण कुमार शर्मा  को उप मंडलीय अधिकारी (नागरिक) सरकाघाट, गुणजीत सिंह चीमा को उप मंडलीय अधिकारी (नागरिक) मनाली, रमन कुमार शर्मा को उप मंडल अधिकारी (सिविल) कफोटा लगाया है। साथ ही उपमंडल अधिकारी (सिविल) शिलाई जसपाल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है। तैनाती का इंतजार कर रहीं आकांक्षा शर्मा को भूमि अधिग्रहण अधिकारी, पार्वती परियोजना कुल्लू लगाया है। सहायक बंदोबस्त अधिकारी कुल्लू डॉ. चरणजी लाल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया है। राजिंद्र कुमार गौतम को डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed