सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   36-year-old man dies after falling into ditch

Una News: खाई में गिरने से 36 वर्षीय युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Feb 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
36-year-old man dies after falling into ditch
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र के सारड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नंद लाल (36) पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी सारड़ा के रूप में हुई है जो दिहाड़ी मजदूरी करता था।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार नंद लाल रविवार को जंगल में जड़ी-बूटी काटने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा। रविवार देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खाई के पास उसका दराट, टोपी और मोबाइल पड़ा मिला। इससे आशंका हुई कि वह खाई में गिर गया है। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी जयराम शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों को भी बुलाया गया। सोमवार सुबह डीएसपी अंब अनिल पटियाल की अगुवाई में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। खाई में दलदल होने और शव फंसे होने के कारण टीम को कठिनाई का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार नंद लाल रविवार दोपहर घर से गया था और वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि रविवार को यह हादसा हुआ था। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उनके बेटा घर नहीं लौटा है। इसके बाद सोमवार को राहत बचाव ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed