सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A foolish person turns life into a wall: Atul

नासमझ व्यक्ति जीवन को भी दीवार बना लेता है : अतुल

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 30 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
A foolish person turns life into a wall: Atul
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पलोह में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच वातावरण आध्यात्मिक बना रहा। कथा के दौरान भागवताचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने अपने अमृत वचनों से श्रद्धालुओं को जीवन के गूढ़ रहस्यों से अवगत करवाया। कथा के दौरान भागवताचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि जो प्रज्ञावान होते हैं। वह मृत्यु को भी परमात्मा का द्वार बना लेते हैं, जबकि नासमझ व्यक्ति जीवन को भी परमात्मा से दूर करने की दीवार बना लेता है।
Trending Videos

कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने राजा पृथु का चरित्र, सत्यव्रत का प्रसंग, जड़ भरत की महिमा की दिव्य लीला का रसपान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से होशियारपुर से कारोबारी मधुसूदन तिवारी और नीना तिवारी ने व्यासपीठ पर पहुंचकर भागवताचार्य अतुल कृष्ण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के मुख्य यजमानों में किशन देव शर्मा, अमित शर्मा, भगवान दास, करण तिवारी, प्रधानाचार्य तरसेम धीमान, सूबेदार वतन सिंह, सूबेदार अवतार सिंह और हवलदार विजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed