{"_id":"69ca687fd7baf889640ea39f","slug":"chhaporoh-kalan-sabha-members-will-get-20-dividend-una-news-c-93-1-una1002-186497-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: छपरोह कलां सभा के सदस्यों को मिलेगा 20% लाभांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: छपरोह कलां सभा के सदस्यों को मिलेगा 20% लाभांश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। छपरोह कलां कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित का वार्षिक अधिवेशन समिति के अध्यक्ष बलवंत वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभा द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी सदस्यों को उनके हिस्से के अनुसार 20 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई। इस निर्णय से उपस्थित सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अधिवेशन के दौरान सभा की आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि संस्था की कार्यशील पूंजी 31.91 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा संस्था की मजबूत आर्थिक स्थिति और बेहतर प्रबंधन का परिचायक है। इसके साथ ही सभा के कुल सदस्यों की संख्या 2181 बताई गई, जो निरंतर बढ़ते सहयोग और सहभागिता को दर्शाती है।
बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने थानाकलां सब डिपो में सचिव की तैनाती का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. बलवंत वर्मा ने आश्वासन दिया कि अप्रैल के दौरान ही थानाकलां शाखा को शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सभा में होशियार सिंह, जसमेर सिंह, छज्जू राम, केहर सिंह, केसर सिंह, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह और कुलविंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos