फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A mud house collapsed in Takoli village due to rain.

Una News: बारिश से टकोली गांव में कच्चा मकान ढहा

Sun, 02 Aug 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 02 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A mud house collapsed in Takoli village due to rain.
ग्राम पंचायत चौआर के टकोली गांव में बारिश से ढहे हुए मकान का दृश्य। संवाद
बड़ूही (ऊना)। विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत चौआर के टकोली गांव में शनिवार को भारी बारिश के चलते एक वृद्धा का कच्चा मकान ढह गया। गनीमत यह रही कि हादसा दिन के समय हुआ और वृद्धा तृष्णा देवी पत्नी चैन सिंह घर के बाहर मौजूद थी, इससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे में घर के भीतर रखा घरेलू सामान, बिस्तर, राशन, बर्तन तथा अन्य जरूरी सामान मलबे में दब गया, जिससे वृद्धा को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत चौआर के प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मलबे में दबा सामान निकालने में जुट गए। बताया जा रहा है कि वृद्धा का इकलौता बेटा लुधियाना की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और वहीं अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि वृद्धा गांव में अकेली रहती है। ग्रामीणों ने बेटे से बातचीत करने के बाद उसके घर का ताला खोलकर वृद्धा को सुरक्षित वहां शिफ्ट कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित वृद्धा को तत्काल फौरी राहत उपलब्ध करवाने, मकान के नुकसान का शीघ्र आकलन करने तथा उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम पंचायत चौआर की प्रधान रजनी मनकोटिया ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित राजस्व विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed