{"_id":"6a6e434e0de543b8430fcd4b","slug":"a-withered-tree-by-the-roadside-at-the-nangda-bus-stop-poses-a-danger-to-passersby-una-news-c-93-1-una1025-200748-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंगड़ा में बस स्टॉप के किनारे सूखा पेड़ राहगीरों के लिए बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंगड़ा में बस स्टॉप के किनारे सूखा पेड़ राहगीरों के लिए बना खतरा
Sun, 02 Aug 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। संतोषगढ़-ऊना सड़क पर नंगड़ा गांव के बस स्टॉप के पास खड़ा सूखा पेड़ जिम्मेदार विभाग की लापरवाही की गवाही दे रहा है। रोजाना सैकड़ों वाहन और यात्री इसके नीचे से गुजरते है, लेकिन संभावित खतरे को दूर करने की दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया।
बरसात के मौसम में पेड़ के कभी भी गिरने की आशंका लगातार बनी हुई है। नंगड़ा गांव के बस स्टॉप पर सुबह से शाम तक लोगों की आवाजाही रहती है। स्कूली छात्र, कर्मचारी और ग्रामीण यहीं से बसों का इंतजार करते हैं। ऐसे में सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसे कटवाने को लेकर नंगड़ा पंचायत की ओर से वन विभाग को पत्र भेजा गया है लेकिन दस दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि सूखा पेड़ पिछले कई महीनों से खतरा बन कर उनके सिर पर मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जनहित को देखते हुए सूखे पेड़ को तत्काल हटाया जाए। ग्रामीण राज कुमार ने कहा कि इस पेड़ की ओर अधिकारियों का ध्यान दिलाया गया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
समय रहते कदम उठाना जरूरी है। पास में ही स्कूल भी है। ग्रामीण रमेश चंद ने कहा कि तेज हवा चलने पर पेड़ की सूखी शाखाएं हिलती रहती हैं। अगर पूरा पेड़ गिर गया तो किसी की जान भी जा सकती है। प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे।