फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Risk of accidents due to waterlogging outside the PWD office.

Una News: पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर जलभराव से हादसों का खतरा

Sun, 02 Aug 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 02 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Risk of accidents due to waterlogging outside the PWD office.
बड़ूही (ऊना)। अंब क्षेत्र में होशियारपुर-नैहरियां सड़क मार्ग पर स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय एवं रेस्ट हाउस के बाहर जलभराव, कीचड़ और अव्यवस्था लोगों के लिए गंभीर परेशानी बन गई है।
विज्ञापन

कार्यालय के समीप बनी नाली दोनों ओर से बंद होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे सड़क किनारे लंबे समय से पानी जमा रहता है। स्थानीय लोगों में विवेक कुमार, संजय, हरीश, ममता, गुलजारी लाल का कहना है कि जलभराव के कारण यहां वाहन खड़े करने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन

कई बार वाहन कीचड़ में धंस जाते हैं और इससे छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय निवासी वरिंद्र कुमार सहित अन्य ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बंद पड़ी नाली की तत्काल सफाई कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा सड़क किनारे पेड़ों की आवश्यक छंटाई करवाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुखविंद्र सिंह ने बताया कि यह सड़क अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी के सुपुर्द हो चुकी है, इसलिए इसके रखरखाव संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी की है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed