{"_id":"6a2d61dec987db33360ef52b","slug":"a-speeding-vehicle-hit-a-car-the-driver-fled-una-news-c-93-1-una1002-195039-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तेज रफ्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तेज रफ्तार वाहन ने कार को मारी टक्कर, चालक भागा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत आदिनाथ रबर फैक्ट्री के समीप तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से कार सवार महिला और बच्ची घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में जतिंद्र सिंह निवासी गांव धुग्गे, तहसील हरोली जिला ऊना ने बताया कि 12 जून 2026 की शाम करीब सात बजे वह अपनी माता और दो भतीजियों के साथ कार में भानुपल्ली (पंजाब) से अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि टाहलीवाल रोड पर आदिनाथ रबर फैक्ट्री के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने गलत दिशा में आकर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। हादसे में उनकी माता और एक भतीजी को चोटें आई हैं, जबकि गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।