{"_id":"698c68db1bb5541515091546","slug":"a-state-of-the-art-lab-will-be-built-at-the-regional-hospital-una-at-a-cost-of-125-crore-rupees-una-news-c-93-1-una1002-181256-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सवा करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सवा करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लैब
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत
मरीजों को नहीं करना पड़ेगा टेस्ट रिपोर्ट के लिए घंटों इंतजार
एनआरएचएम के तहत बजट हुआ मंजूर
कंप्यूटराइज सिस्टम से मिलेगी मरीजों को टेस्ट की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सवा करोड़ की लागत से नई अत्याधुनिक लैब स्थापित की जाएगी। यह बजट राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत मंजूर किया गया है। नई लैब के बनने से मरीजों को आधुनिक तकनीक के जरिये विभिन्न जांच सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही जांच रिपोर्ट की पूरी व्यवस्था कंप्यूटरीकृत होगी, जिससे मरीजों को घंटों कतार में खड़े होकर रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विशेष बात यह है कि जांच रिपोर्ट मरीजों के मोबाइल नंबर पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि फिलहाल मंडी में एचएलएल कंपनी इस परियोजना पर काम कर रही है और लगभग 15 दिन के भीतर ऊना में भी लैब का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लैब को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए आवश्यक मशीनरी पहुंच चुकी है। पुराने लेबर रूम और प्रसव कक्ष वार्ड के क्षेत्र में विस्तार कर एक नए भव्य भवन का निर्माण किया जाएगा।
इसके साथ ही पुराने भवन का जीर्णोद्धार कर परिसर को सुव्यवस्थित बनाया जाएगा, जिससे अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा और मरीजों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की जा सकेगी।मॉडल लैब स्थापित होने के बाद सभी प्रकार की जांचें कंप्यूटरीकृत प्रणाली से की जाएंगी। नई लैब के संचालन को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से कंपनी के साथ कई बार पत्राचार किया जा चुका है। मशीनरी उपलब्ध होने और स्थान खाली करवाने के बावजूद कंपनी ने अब तक पूरी तरह कार्यभार नहीं संभाला है, जिसके कारण परियोजना में देरी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने मिशन के एमडी से भी आग्रह किया है कि संबंधित कंपनी को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि लंबे समय से खाली पड़े परिसर को जल्द लैब में परिवर्तित कर मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
Trending Videos