फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ADC scrutinizes records of the 'Sugam Darshan' (priority access) pass system at the Maa Chintpurni Temple.

Una News: मां चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पास व्यवस्था का एडीसी ने खंगाला रिकॉर्ड

Sat, 01 Aug 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 01 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
ADC scrutinizes records of the 'Sugam Darshan' (priority access) pass system at the Maa Chintpurni Temple.
सुगम दर्शन पर्ची का रिकॉर्ड खंगालते एडीसी ऊना।
भरवाईं (ऊना)। श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन पास व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। उपायुक्त ऊना के निर्देश पर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) इशांत जसवाल ने शुक्रवार को मंदिर पहुंचकर सुगम दर्शन पास व्यवस्था का निरीक्षण किया और मौके पर रिकॉर्ड की जांच की।
विज्ञापन

एडीसी ने मंदिर परिसर में लिफ्ट के समीप संचालित सुगम दर्शन पास काउंटर का निरीक्षण कर पास जारी करने की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया।
इस दौरान श्रद्धालुओं को जारी किए गए सुगम दर्शन पासों का सत्यापन किया गया तथा संबंधित अभिलेखों और व्यवस्थाओं की भी विस्तार से जांच की गई। इशांत जसवाल ने बताया कि सुगम दर्शन पास व्यवस्था में सामने आई संभावित अनियमितताओं और कथित फर्जी पास बनाए जाने के मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जांच के दौरान जुटाए गए सभी तथ्यों, दस्तावेजों और रिकॉर्ड के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त ऊना को सौंपी जाएगी। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, मंदिर अधिकारी तथा मंदिर प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने जांच टीम को आवश्यक अभिलेख और जानकारी उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed