फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bhaira-Panjoda-Chaukimanyar road to be improved at a cost of 13 crore.

Una News: 13 करोड़ से संवरेगी भैरा-पंजोड़ा-चौकीमन्यार सड़क

Tue, 18 Aug 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bhaira-Panjoda-Chaukimanyar road to be improved at a cost of 13 crore.
बड़ूही (ऊना)। भैरा-पंजोड़ा-चौकीमन्यार सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल जोल के तहत करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की करीब 15 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भैरा-पंजोड़ा-चौकीमन्यार सड़क लंबे समय से खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाती थी। ऐसे में ग्रामीण इस सड़क के सुधार और बेहतर निर्माण की मांग कर रहे थे। यह सड़क सोहारी, जोल, बैरियां और चौकीमन्यार क्षेत्र को पंजोड़ा होते हुए भैरा के रास्ते नेशनल हाईवे से जोड़ती है। अब सड़क का चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य होने से लोगों को बड़ूही होकर लगभग पांच किलोमीटर के लंबे सफर से राहत मिलेगी और ऊना की ओर आसानी से पहुंच सकेंगे, इससे दूरी के साथ-साथ समय और ईंधन की भी बचत होगी। क्षेत्रवासियों में सचिन, विनोद, राकेश, यशपाल ने संबंधित विभाग से सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय में पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग जोल के एसडीओ भानु ओहरी ने बताया कि करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से किए जा रहे भैरा-पंजोड़ा-चौकीमन्यार सड़क के मरम्मत कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि भैरा-पंजोड़ा-चौकीमन्यार सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य होने से 15 पंचायतों के हजारों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इससे भैरा क्षेत्र सीधे चौकीमन्यार और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed