{"_id":"6a830c0df2c3d7a87e0a1492","slug":"video-facilities-at-the-old-bus-stand-building-encroached-upon-two-wheelers-parked-in-seating-areas-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी: ओल्ड बस स्टैंड भवन में सुविधाओं पर कब्जा, बैठने की जगह खड़े हो रहे दोपहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी: ओल्ड बस स्टैंड भवन में सुविधाओं पर कब्जा, बैठने की जगह खड़े हो रहे दोपहिया वाहन
धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के ओल्ड बस स्टैंड स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में श्रद्धालुओं के लिए तय की गई सुविधाओं के स्थान पर अव्यवस्था का माहौल देखा जा रहा है। उक्त भवन में श्रद्धालुओं के लिए विश्राम, शौचालय और जूता घर की व्यवस्था की गई है, लेकिन जिस स्थान पर श्रद्धालुओं के बैठने का प्रबंध है, वहां नियमों को ताक पर रखकर मोटरसाइकिल और स्कूटर पार्क किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के विश्राम स्थल पर दोपहिया वाहनों के खड़े होने से दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जब मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल (एक्स्ट्रा फोर्स) की तैनाती कर दी गई है और मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। हालांकि, ओल्ड बस स्टैंड भवन में श्रद्धालुओं की जगह पर हो रही दोपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग पर उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है जल्द ही दोपहिया वाहनों को वहां से हटाया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।