{"_id":"6a82bbbd79eb8b1a5d0e27a7","slug":"video-jalaun-dispute-over-33kv-line-shifting-school-manager-arrives-at-collectorate-with-students-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: 33 केवी लाइन शिफ्टिंग को लेकर विवाद, बच्चों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूल प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: 33 केवी लाइन शिफ्टिंग को लेकर विवाद, बच्चों संग कलेक्ट्रेट पहुंचे स्कूल प्रबंधक
एंजिल विंग्स एकेडमी के पास 33 केवी विद्युत लाइन शिफ्ट किए जाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सोमवार को स्कूल प्रबंधक नरेंद्र श्रीवास्तव दो दर्जन से अधिक बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रबंधक का आरोप है कि 14 अगस्त को विद्युत विभाग के अधिकारी पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के साथ बिना पूर्व सूचना स्कूल परिसर में पहुंचे और स्कूल भवन के पास 33 केवी लाइन शिफ्ट करने का प्रयास किया। विरोध करने पर अभद्रता और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि नई जगह लगाया गया विद्युत पोल स्कूल भवन से महज आठ से दस फीट की दूरी पर है, जिससे बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को खतरा है।
प्रबंधक ने लाइन को स्कूल की बाउंड्री से बाहर सरकारी चकरोड पर शिफ्ट कराने अथवा भूमिगत कराने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि शिकायत की प्रतियां शासन और विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई हैं।
मामले में विद्युत विभाग का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।