{"_id":"6a82bc0c00de34bf4004e2b3","slug":"video-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-for-the-asheshwar-yatra-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आशेश्वर पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आशेश्वर पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कोसीकलां। सावन माह के तीसरे सोमवार को भगवान शिव को मनाने के लिए नाचते-गाते श्रद्धालुओं का कारवां नंदगांव की ओर चला तो पग-पग पर स्वागत हुआ। करीब एक किलोमीटर लंबी पदयात्रा से यातायात भी तनिक प्रभावित नहीं हुआ। बम-बम की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सोमवार की सुबह आशेश्वर महादेव पदयात्रा समिति के तत्वावधान में बड़ी संख्या में लोग नगर देवी मां भगवती मंदिर पर एकत्रित हुए। देवप्रयाग से लाए गए 1100 कलशों के पवित्र जल के साथ ग्यारहवीं विशाल श्री आशेश्वर पदयात्रा निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद शिवभक्तों ने जयघोष के साथ पदयात्रा शुरू की। शिव भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे पदयात्रियों का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आशेश्वर मंदिर पर पहुंचते ही पदयात्रियों का जोश दोगुना हो गया। बम-बम के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। शिवभक्तों ने आशेश्वर महादेव की पूजा की। समिति द्वारा शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।