Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sarv Karamchari Sangh leader Krishna Nain visited the protest by Fatehabad-Tohana Municipal Council employees and lashed out at the government
{"_id":"6a82bcadaaa06eb3970dd01f","slug":"video-sarv-karamchari-sangh-leader-krishna-nain-visited-the-protest-by-fatehabad-tohana-municipal-council-employees-and-lashed-out-at-the-government-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: टोहाना नगर परिषद कर्मचारियों के धरने में पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ के नेता कृष्ण नैन, सरकार पर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: टोहाना नगर परिषद कर्मचारियों के धरने में पहुंचे सर्व कर्मचारी संघ के नेता कृष्ण नैन, सरकार पर बरसे
नगर परिषद कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन धरने को सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश स्तरीय नेता कृष्ण नैन ने समर्थन दिया। धरना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में सरकार को कर्मचारियों से वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए खरी-खोटी सुनाई। धरने की अध्यक्षता प्रधान रविंद्र ने की।
कृष्ण नैन ने कहा कि नगरपालिका फायर के कर्मचारी पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार कर्मचारियों को अकेला न समझे। इस आंदोलन में एक-एक कर्मचारी के साथ जनता, जन संगठन, मजदूर और किसान भी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा, "आपकी यह ज्यादती और वादा खिलाफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे गेस्ट टीचर हों, नगरपालिका के कर्मचारी हों, बिजली, मैकेनिक, रोडवेज, एचकेआरएन, ड्रॉप पॉइंट, ठेकेदार या विभाग की पे-रोल पर लगे हों, जब तक सरकार हरियाणा के एक-एक कच्चे कर्मचारी को पक्का नहीं कर देती, यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
कृष्ण नैन ने बिजली विभाग का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने दो महीने का समय मांगा था। अगर दो महीने बाद भी नगरपालिका फायर की तरह बिजली कर्मचारियों से वादा खिलाफी हुई तो इस आंदोलन को आर-पार की लड़ाई में बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
धरने में काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। महिलाओं ने हाथ उठाकर नारेबाजी की। दीवारों पर बैनर लगे थे जिन पर कर्मचारियों को पक्का करने की मांग लिखी थी।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार ठोस आश्वासन नहीं देती, उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।