फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration of an ultrasound machine worth 28 lakh at Thanakalan Hospital.

Una News: थानाकलां अस्पताल में 28 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन

Tue, 18 Aug 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of an ultrasound machine worth 28 lakh at Thanakalan Hospital.
थानाकलां(ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। थानाकलां आदर्श अस्पताल में 28 लाख रुपये की लागत से स्थापित नई अल्ट्रासाउंड मशीन का सोमवार को कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। मशीन शुरू होने से क्षेत्र के करीब 25 हजार परिवारों को स्थानीय स्तर पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को जांच के लिए ऊना सहित अन्य स्थानों पर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि थानाकलां अस्पताल को क्षेत्र के लिए बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जल्द ही ब्लड बैंक का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल परिसर में पार्किंग की सुविधा विकसित करने, सस्ती दवाइयों की दुकान खोलने तथा कैंटीन शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। इन सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि नागरिक अस्पताल बंगाणा में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed