Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Serving pilgrims in Chintpurni for 45 years: The Chaudhary family and Satish Kumar are organizing a *langar* during the Sawan Fair
{"_id":"6a82e5cbbcd546ca6c0df8d5","slug":"video-serving-pilgrims-in-chintpurni-for-45-years-the-chaudhary-family-and-satish-kumar-are-organizing-a-langar-during-the-sawan-fair-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 45 साल से चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सेवा, सावन मेले में चौधरी परिवार और सतीश कुमार लगा रहे लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 45 साल से चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सेवा, सावन मेले में चौधरी परिवार और सतीश कुमार लगा रहे लंगर
माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की सेवा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए चौधरी परिवार लंबापिंड जालंधर और दिल्ली निवासी सतीश कुमार के सहयोग से पिछले 45 वर्षों से सावन मेले के दौरान चिंतपूर्णी में लंगर लगाया जा रहा है। चिंतपूर्णी के मेन बाजार में लगाए गए इस लंगर में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। लंगर में श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट और गर्म भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। मेले के दौरान दूर-दराज से माता रानी के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह लंगर सेवा काफी राहत का काम करती है। लंगर सेवा से जुड़े लोगों ने बताया कि चौधरी परिवार लंबापिंड, जालंधर की ओर से पिछले करीब 45 वर्षों से माता चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। इस सेवा में दिल्ली निवासी सतीश कुमार का भी विशेष सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से हर साल सावन मेले के दौरान लंगर लगाने का अवसर मिलता है। उनका उद्देश्य किसी प्रकार का प्रचार नहीं, बल्कि माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे सेवा कार्य चिंतपूर्णी मेले की धार्मिक और सामाजिक भावना को मजबूत करते हैं। 45 वर्षों से लगातार चल रही यह लंगर सेवा श्रद्धालुओं के प्रति सेवा और समर्पण की मिसाल बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।