सौर ऊर्जा कैपिटल बनेगा ऊना, बल्क ड्रग पार्क से बढ़ेगी औद्योगिक रफ्तार : गोमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, चिंतपूर्णी मंदिर विकास और मंदली-लठियाणी परियोजना से भी जिले को मिलेगी नई सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऊना देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना के प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में विभिन्न विभागों की विकासात्मक योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल में राष्ट्रप्रेम का रंग भर दिया। इससे पहले मंत्री ने नगर निगम पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को नमन किया।
मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि प्रदेश में पहली बार तहसील और उपतहसील स्तर पर विशेष राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से वर्षों पुराने मामलों का समाधान किया गया है। अब तक इंतकाल के 5.44 लाख, तकसीम के 36,870, निशानदेही के 63 हजार और दुरुस्ती के 19,890 मामलों का निपटारा किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि ऊना को सौर ऊर्जा कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पेखूबेला की 32 मेगावाट सौर परियोजना शुरू हो चुकी है, जबकि अघलौर और भंजाल की परियोजनाएं भी तैयार हैं। जिले में 308 औद्योगिक इकाइयों में करीब नौ हजार लोगों को रोजगार मिला है।
गोमा ने कहा कि हरोली में करीब दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा बल्क ड्रग पार्क ऊना के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा। इसमें प्रदेश सरकार करीब एक हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश कर रही है। इससे औद्योगिक गतिविधियों के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य विकास पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रथम चरण के 70 करोड़ रुपये के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जारी है। वहीं, मलाहत में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण तेजी से चल रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पीजीआई विशेषज्ञों की ओपीडी सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
मंत्री ने बताया कि करीब 900 करोड़ रुपये की लागत वाली मंदली-लठियाणी पुल एवं सड़क परियोजना का कार्य भी शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से ऊना में औद्योगिक, स्वास्थ्य, धार्मिक पर्यटन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देते हुए यूएस ग्लोबल स्कूल स