फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Motorcyclist killed after being hit by an unidentified vehicle.

Una News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 17 Aug 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 17 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by an unidentified vehicle.
सिद्ध चलेहड़ में हादसा, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। सिद्ध चलेहड़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ सवार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे परिजनों ने उपचार के लिए होशियारपुर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। मृतक की पहचान हर्ष पुरी पुत्र हरीश कुमार निवासी गांव अलीवाला डाकघर सुध सिंह वाला मलांवाला तहसील और जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हर्ष पुरी अपने जीजा बलकर्ण सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर माता चिंतपूर्णी माथा टेकने गए थे। 15 अगस्त को समय करीब 9.30 सुबह बॉम्बे पिकनिक स्पोट से कुछ आगे गांव सिद्ध चलेहड़ में किसी अज्ञात वाहन चालक ने हर्ष पुरी के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । टक्कर से हर्ष पुरी और बलकर्ण सिंह को गंभीर चोटें आई हैं । स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। जहां से पीजीआई रैफर किए जाने के दौरान हर्ष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि बलकर्ण को रैफर किए जाने पर परिजनों ने उसे होशियारपुर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल वाहन के बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed