फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Out-of-control bus rams into three cars; motorcyclist killed.

Una News: बेकाबू बस ने तीन कारों को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Mon, 17 Aug 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 17 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control bus rams into three cars; motorcyclist killed.
भरवाईं में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित निजी बस ने मचाया कहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)। थाना चिंतपूर्णी के तहत भरवाईं में रविवार शाम आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शाम करीब 5:25 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार राजस्थान नंबर की निजी बस (आरजे-13पीबी-0252) अचानक अनियंत्रित हो गई। बस ने आगे चल रही तीन कारों को जोरदार टक्कर मारने के बाद मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक बस की चपेट में आई कारों के नंबर पीबी-10जेबी-5007, पीबी-02एफए-0315 और पीबी-47ए-2270 हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही थाना चिंतपूर्णी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू करवाया। मृतक की पहचान दीपू निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मोगा में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed