फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Father visiting his imprisoned son hands over a small packet; incident captured on CCTV.

Una News: कैदी बेटे से मिलने आए पिता ने थमाई पुड़िया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Mon, 17 Aug 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 17 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Father visiting his imprisoned son hands over a small packet; incident captured on CCTV.
बनगढ़ जेल की घटना, तलाशी में बरामद हुआ सफेद पाउडर और गोलियां
विज्ञापन

सहायक अधीक्षक ने मैहतपुर थाने में दर्ज करवाई शिकायत

पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच

संबाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। बनगढ़ कारागार में कैदी बेटे से मिलने पहुंचे पिता की ओर से उसे संदिग्ध पाउडर और गोलियों की पुड़िया देने का मामला सामने आया है। घटना जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सहायक अधीक्षक कारागार की शिकायत पर मैहतपुर पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को करीब 3:45 बजे पंजाब के लुधियाना जिले के समराला तहसील के बागलीकलां निवासी बलबीर अपने कैदी बेटे प्रदीप कुमार से मिलने बनगढ़ कारागार पहुंचा था। मुलाकात के दौरान बलबीर ने कथित तौर पर चुपके से एक छोटी पुड़िया बेटे को थमा दी। मुलाकात का समय पूरा होने के बाद जब प्रदीप अपने कमरे की ओर जाने लगा तो मुख्य गेट पर तैनात प्रहरी ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से पुड़िया बरामद हुई, जिसमें कुछ गोलियां और सफेद पाउडर था। प्रहरी ने इसकी सूचना तुरंत सहायक अधीक्षक को दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में बलबीर द्वारा बेटे को पुड़िया देते हुए दिखाई देने की बात सामने आई। बरामद पाउडर और गोलियां किस प्रकार की हैं तथा इन्हें किस उद्देश्य से दिया गया था, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

बनगढ़ कारागार में बंदी प्रदीप कुमार पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज है और वह विचाराधीन कैदी है। उसे धर्मशाला से यहां लाया गया है। प्रदीप कुमार के पिता मुलाकात के बाद वहां से वापस घर लौट गए थे, बाद में तलाशी के दौरान बंदी के पास से पुड़िया बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमेठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed