{"_id":"6a82da290dc6deb7e40301b8","slug":"video-akhil-agnihotri-appointed-state-youth-congress-working-president-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अखिल अग्निहोत्री बने प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, ऊना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अखिल अग्निहोत्री बने प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, ऊना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री का सोमवार को ऊना पहुंचने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। जिला युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में जिला भर से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कार्यकर्ताओं ने अखिल अग्निहोत्री का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके समर्थन में नारे लगाए। स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने की, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अखिल अग्निहोत्री को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। प्रदेशाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनीष शर्मा, उदय भानु चिब, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश प्रभारी डॉ. शेषनाथ ओझा, सह प्रभारी ज्योति सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और युवा कांग्रेस के साथियों के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए व्यक्तिगत रूप से सम्मान की बात होने के साथ जिला ऊना के लिए भी बड़े गौरव का विषय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।